एचआरपी महिलाओं के लिए महिला अस्पताल में होगा कंट्रोल रूम
महाराजगंज, अगस्त 10 -- महराजगंज, वरिष्ठ संवाददाता। उच्च जोखिम गर्भावस्था वाली वाली महिलाओं के लिए महिला जिला अस्पताल में कंट्रोल रूम स्थापित करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इसके लिए हेल्पलाइन नंबर 9129684947 होगा। उच्च जोखिम गर्भावस्था वाली महिलाएं किसी भी जटिलता से निजात पाने के लिए इस हेल्पलाइन नम्बर पर बात सकती हैं।आरसीएच के नोडल अधिकारी-डिप्टी सीएमओ डॉ. राजेश द्विवेदी ने बताया कि मातृ मृत्यु दर में कमी लाने के लिए तथा एचआरपी की ट्रेकिंग के लिए ही उक्त व्यवस्था के लिए प्रक्रिया शुरू की जा रही है। वहां की सिस्टर इंचार्ज वसुन्धरा गौड़ को नोडल बनाया गया है। डॉ. द्विवेदी ने कहा कि इसी प्रकार सभी ब्लॉकों के बारह सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों पर भी कंट्रोल रूम स्थापित किया जाएगा। यह भी पढ़ें- Pilibhit News: जागरुकता कार्यक्रम में महिलाओं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.