गौरीगंज, फरवरी 27 -- शुकुल बाजार। सीएचसी में आयोजित दो दिवसीय उच्च जोखिम गर्भावस्था (एचआरपी) प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुक्रवार को समापन हो गया। प्रशिक्षण के दूसरे दिन एएनएम को फील्ड स्तर पर हाई रिस्क गर्भवती की पहचान, नियमित निगरानी, समय से रेफरल और पोर्टल पर डाटा अपडेट करने की विस्तृत जानकारी दी गई। प्रशिक्षण के दौरान केस स्टडी, समूह चर्चा और समस्या समाधान सत्र भी आयोजित किए गए। सीएचसी अधीक्षक डॉ. सुधीर वर्मा ने कहा कि सुरक्षित मातृत्व सर्वोच्च प्राथमिकता है। डॉ. एसएन दुबे, मनोज त्रिपाठी, उदयराज यादव, प्रीति सिंह, ज्योति सिंह सहित क्षेत्र की समस्त एएनएम मौजूद रहीं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.