संतकबीरनगर, मार्च 12 -- संतकबीरनगर, निज संवाददाता। जिला सेवायोजन कार्यालय द्वारा एचआरपीजी कालेज में 19 मार्च को सुबह 10:00 बजे से 03.00 बजे तक एक दिवसीय बृहद रोजगार मेले का आयोजन किया गया है। यह जानकारी जिला सेवायोजन अधिकारी ने दी।उन्होंने बताया कि रोजगार मेले में निजी क्षेत्र की डिक्सन टेक्नोलॉजी, अमेजॉन इण्डिया, पेरेग्राइन सिक्योरटी, यमुना इंडस्ट्रीज, शिवशक्ति एग्रीटेक लिमिटेड, एसबीआई लाईफ इंश्योरेंश, एलआईसी, परिवहन निगम, श्रीराम फाइनेंस एवं उमोजा मार्केट प्लस टेक्नोलॉजी प्राइवेट लिमिटेड आदि कम्पनियां प्रतिभाग कर रही हैं। उक्त मेले में प्रतिभाग करने वाले अभ्यर्थियों की आयु 18 से 40 वर्ष एवं शैक्षिक योग्यता हाईस्कूल, इण्टर, स्नातक एवं आईटीआई आदि में उत्तीर्ण होना चाहिए।उन्होंने बताया कि रोजगार मेले में प्रतिभाग करने के लिए सेवायोजन विभाग...