संतकबीरनगर, मार्च 17 -- संतकबीरनगर, निज संवाददाता। हीरालाल रामनिवास स्नातकोत्तर महाविद्यालय खलीलाबाद में मंगलवार को राष्ट्रीय सेवा योजना एवं रोटरी क्लब के संयुक्त तत्वाधान में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान वंशबहादुर सिंह ने 26 वीं बार रक्तदान किया। इस अवसर पर प्राचार्य प्रोफेसर ब्रजेश त्रिपाठी ने कहा कि स्वस्थ व्यक्ति को साल में कम से कम तीन बार रक्तदान अवश्य करना चाहिए। रक्तदान सबसे बड़ा दान है जो किसी के जीवन की रक्षा करता है। इस अवसर पर रोटेरियन प्रो विजय कुमार राय ने कहा कि रक्तदान करने से शरीर और अधिक स्वस्थ रहता है तथा एक नई ऊर्जा का संचार होता है। इस अवसर पर कार्यक्रम अधिकारी डॉ मनोज वर्मा ने छात्र- छात्राओं का उत्साहवर्धन किया। डॉ अनुपम पति त्रिपाठी, शिवम मौर्या, कवि पाठक, सिमरन, साक्षी, आदर्श आदि स्वयंसेवक एवं स्वयंसे...