रुडकी, दिसम्बर 17 -- हरिद्वार रुड़की विकास प्राधिकरण (एचआरडीए) की ओर से बुधवार को शाखा कार्यालय रुड़की के सभागार में सुशासन कैंप का आयोजन किया गया। विभाग का यह तीसरा सुशासन कैंप था। जिसमें बड़ी संख्या में आवेदक अपनी समस्याओं के समाधान के लिए पहुंचे। कैंप के दौरान कुल 14 निर्माण मानचित्र स्वीकृत किए गए, जबकि 19 मानचित्र निर्गत किए गए। इस प्रकार एक ही दिन में कुल 33 मानचित्रों का निस्तारण किया गया। उपाध्यक्ष सोनिका ने प्रकरणों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी आवेदनों का समयबद्ध, पारदर्शी और संतोषजनक निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। इस दौरान कैंप में सचिव एचआरडीए मनीष कुमार सिंह, संयुक्त सचिव दीपक रामचंद्र सेठ, अधीक्षण अभियंता राजन सिंह, सहायक अभियंता वर्षा व प्रशांत सेमवाल, गोविंद सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्...