प्रयागराज, मई 6 -- झूंसी। छतनाग स्थित हरिश्चंद्र रिसर्च इंस्टीट्यूट(एचआरआई) परिसर में एक बार फिर तेंदुए की आहट से डर का माहौल बन गया है। सोमवार रात संस्थान के हॉस्टल के पास तेंदुआ देखा गया, जिसकी तस्वीर सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हुई है। स्थानीय लोगों और संस्थान के कर्मचारियों का दावा है कि यह तेंदुआ ही है, जो पिछले कुछ दिनों से लगातार गंगातट और आसपास के आश्रमों में देखा जा रहा है। तेंदुए की खबर फैलते ही कैंपस में सन्नाटा पसर गया है। सुरक्षा की दृष्टि से लोगों ने शाम के बाद बाहर निकलना और मॉर्निंग वॉक बंद कर दी है। हालांकि, वन विभाग के अधिकारियों का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज स्पष्ट नहीं है और वे इसे जंगली बिल्ला मान रहे हैं। विभाग की इस दलील से स्थानीय निवासी संतुष्ट नहीं हैं और उनमें आक्रोश है। ग्रामीणों के अनुसार, यह तेंदुआ पहले भी कई ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.