औरंगाबाद, मार्च 13 -- मगध विश्वविद्यालय की अंगीभूत इकाई रामलखन सिंह यादव महाविद्यालय में रेड रिबन क्लब के तत्वावधान में तीन दिवसीय एचआईवी/एड्स जागरूकता अभियान का समापन हो गया। इसका उद्देश्य छात्र-छात्राओं तथा समाज में एचआईवी, एड्स के प्रति जागरूकता फैलाना था। कार्यक्रम के अंतिम दिन महाविद्यालय परिसर से एक जागरूकता रैली निकाली गई। इसमें एनसीसी कैडेट्स, एनएसएस स्वयंसेवक, छात्र-छात्राएं तथा महाविद्यालय के शिक्षक एवं कर्मचारी शामिल हुए। हाथों में जागरूकता से संबंधित तख्तियां और नारे लिखे पोस्टर लेकर छात्रों ने लोगों को एचआईवी, एड्स के प्रति जागरूक रहने और इससे जुड़ी भ्रांतियों को दूर करने का संदेश दिया। समापन समारोह में जिला गैर-संचारी रोग अधिकारी डॉ. रवि रंजन ने कहा कि एचआईवी/एड्स जैसी गंभीर बीमारी से बचाव के लिए जागरूकता ही सबसे प्रभावी उपा...