बलिया, अगस्त 12 -- बलिया। उत्तर प्रदेश राज्य एड्स नियंत्रण सोसायटी के सघन जागरूकता अभियान के तहत बुधवार को जिला अस्पताल परिसर में जिला क्षय रोग विभाग की ओर से संगोष्ठी, प्रदर्शनी एवं स्वास्थ्य शिविर का आयोजन हुआ। इसका उद्देश्य युवाओं एवं आमजन को एचआईवी/एड्स, टीबी, हेपेटाइटिस-बी एवं हेपेटाइटिस-सी आदि के प्रति जागरूक करना था। शिविर में उपस्थित लोगों का चेस्ट एक्स-रे, एचआईवी परीक्षण, हेपेटाइटिस-बी एवं हेपेटाइटिस-सी तथा टीबी की जांच की गई। कार्यक्रम में युवाओं द्वारा क्यूआर कोड के माध्यम से जोखिम आकलन किया गया। युवाओं को सुरक्षित व्यवहार अपनाने तथा एचआईवी से बचाव की जानकारी दी गई। एएनएम प्रशिक्षण केंद्र की छात्राओं, एनसीसी बटालिन के कैडेट्स एवं नेहरू युवा केंद्र के स्वयंसेवकों ने सहभागिता की। यह भी पढ़ें- एचआईवी से डरें नहीं जागरूक बने, जानका...