चाईबासा, मई 9 -- चाईबासा, संवाददाता। एचआईवी संक्रमित रक्त चढ़ाये गये पांच बच्चों का खास ध्यान रखा जा रहा है। चाईबासा ब्लड बैंक में थैलेसीमिया पीड़ित पांच बच्चों को एचआईवी संक्रमित रक्त चढ़ा दिया गया था, उन बच्चों के भविष्य को देखते हुए जिला विधिक सेवा प्राधिकार जिला प्रशासन से समन्वय बना कार्य कर रहा है। जिला विधिक सेवा अधिकार के सचिव रवि चौधरी ने बताया कि थैलेसीमिया से ग्रस्त 5 बच्चे जिन्हें एचआईवी संक्रमित रक्त चढ़ाये जाने का मामला प्रकाश में आया था, उनके संबंध में उच्च न्यायालय रांची के 5 मई को दिए गए निर्देश के अनुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकार जिला प्रशासन के साथ समन्वय स्थापित कर कार्य कर रहा है। यह भी पढ़ें- विश्व थैलेसीमिया दिवस पर जागरूकता कार्यशाला का आयोजन उन्होंने बताया कि बच्चों को खाद्य सामग्री जिला प्रशासन द्वारा दी जा रही है।...