एचआईवी संक्रमित खून चढ़ाने की हाईकोर्ट ने मांगी जांच रिपोर्ट
रांची, अप्रैल 8 -- रांची, विशेष संवाददाता। झारखंड हाईकोर्ट ने बच्चों को एचआईवी संक्रमित रक्त चढ़ाने के मामले में सख्त रुख अपनाते हुए राज्य सरकार से विस्तृत जांच रिपोर्ट तलब की है। अदालत ने इस मामले को अत्यंत संवेदनशील बताते हुए स्वास्थ्य विभाग से अब तक की कार्रवाई और जिम्मेदार अधिकारियों की भूमिका स्पष्ट करने का निर्देश दिया है। इस संबंध में दीपिका हेंब्रम एवं अन्य ने याचिका दायर कर प्राथमिकी दर्ज करने और विशेष जांच दल गठित करने का आग्रह अदालत से किया है। सुनवाई के दौरान अदालत को बताया गया कि इस मामले में 6 फरवरी को प्राथमिकी दर्ज की जा चुकी है। हालांकि, राज्य सरकार की ओर से उपस्थित अधिवक्ता जांच की वर्तमान स्थिति की जानकारी अदालत को नहीं दे सके।इस पर जस्टिस आर मुखोपाध्याय ने टिप्पणी करते हुए कहा कि केवल प्राथमिकी दर्ज होना पर्याप्त नहीं ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.