एचआईवी व सिफलिस जांच के लिए विशेष स्वास्थ्य मेला कल से
मधुबनी, मई 18 -- मधुबनी, एक संवाददाता। जिले में हाई रिस्क पापुलेशन (एचआरजी) एवं अन्य संवेदनशील समूहों के बीच एचआईवी और सिफलिस जांच सेवाओं को मजबूत करने के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा विशेष स्वास्थ्य मेला अभियान चलाया जाएगा। यह अभियान 20 मई से 25 जुलाई तक जिले के चिन्हित हॉटस्पॉट और नए संवेदनशील क्षेत्रों में संचालित होगा। अभियान के तहत स्वास्थ्य शिविरों के साथ-साथ मोबाइल वैन आधारित आउटरीच कैंप भी लगाए जाएंगे। स्वास्थ्य विभाग के निर्देशानुसार इस अभियान का मुख्य उद्देश्य अधिक से अधिक लोगों तक एचआईवी जांच, काउंसलिंग और उपचार सेवाओं की पहुंच सुनिश्चित करना है। इसके जरिए एचआईवी संक्रमण की समय पर पहचान कर संक्रमित मरीजों को जल्द उपचार से जोड़ा जाएगा। अभियान में फिक्स्ड कैंप मॉडल और मोबाइल वैन आधारित आउटरीच मॉडल दोनों का उपयोग किया जाएगा। चिन्हित ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.