सीवान, अक्टूबर 5 -- सीवान, निज प्रतिनिधि। सदर अस्पताल में शुक्रवार की शाम एचआईवी पॉजिटिव गर्भवती महिला का सफल सिजेरियन प्रसव कराया गया। ऑपरेशन के बाद जच्चा और बच्चा दोनों स्वस्थ हैं। चिकित्सकों की निगरानी में दोनों का उपचार व आवश्यक देखभाल की जा रही है। बताया गया कि सदर प्रखंड क्षेत्र की रहने वाली एचआईवी पॉजिटिव गर्भवती महिला को शुक्रवार को प्रसव पीड़ा शुरू हुई। इसके बाद परिजन इसे इलाज के लिए सदर अस्पताल लेकर पहुंचे। अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने महिला की जांच कर उसे भर्ती कर लिया और आवश्यक उपचार शुरू किया। स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने ऑपरेशन के माध्यम से प्रसव कराने का निर्णय लिया। इसके बाद डॉक्टर रुबीना खातून और एनेस्थीसिया विशेषज्ञ सुनील कुमार की देखरेख में सिजेरियन ऑपरेशन किया गया। ऑपरेशन के बाद महिला ने एक बच्चे को जन्म दिया।...