मुजफ्फरपुर, मार्च 11 -- मुजफ्फरपुर। एमडीडीएम कॉलेज में बुधवार को एनएसएस की तरफ से एचआईवी बचाव के लिए जागरूकता रैली निकली गई। कार्यक्रम प्राचार्य प्रो. अलका जायसवाल के संरक्षण और एनएसएस की कार्यक्रम अधिकारी डॉ शगुफ्ता नाज की देखरेख में हुआ। प्राचार्या ने कहा कि एचआईवी के प्रति जागरूकता फैलाना समाज के लिए अत्यंत आवश्यक है। छात्राओं ने भाषण, पोस्टर प्रेजेंटेशन तथा स्लोगन के माध्यम से अपने विचार प्रस्तुत किए। कार्यक्रम में डॉ. माला, डॉ. प्रांजलि, डॉ. सदफ, डॉ. नीरजा, डॉ. श्वेता सिंह, डॉ. आभा व अन्य शिक्षकों की उपस्थिति रही।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...