गोपालगंज, जुलाई 3 -- गोपालगंज। कमला राय महाविद्यालय में शुक्रवार को बिहार राज्य एड्स नियंत्रण समिति, पटना के तत्वावधान में जिला स्तरीय रेड रन प्रतियोगिता-2026 का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में जिले के विभिन्न महाविद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर एचआईवी/एड्स के प्रति जागरूकता और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया।                          कार्यक्रम का उद्घाटन करते हुए महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. डॉ. ऋषिकेश पांडेय ने कहा कि स्वस्थ समाज के निर्माण में युवाओं की सक्रिय भागीदारी बेहद महत्वपूर्ण है। उन्होंने युवाओं से जागरूकता अभियान को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। प्रतियोगिता के सफल संचालन में जिला नोडल पदाधिकारी डॉ. संदीप कुमार, महाविद्यालय की कार्यक्रम पदाधिकारी अंजली श्रीवास्तव, महेंद्र महिला कॉलेज की कार्यक्र...