कोडरमा, अगस्त 13 -- कोडरमा, वरीय संवाददाता। जिला यक्ष्मा पदाधिकारी सह जिला एड्स नियंत्रण पदाधिकारी डॉ. रमन कुमार की अध्यक्षता में गुरुवार को एड्स नियंत्रण को लेकर बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले में एचआईवी जांच की संख्या बढ़ाने तथा संक्रमित लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में एचआईवी टेस्ट को बढ़ाने पर विशेष जोर दिया गया। अधिकारियों एवं संबंधित संस्थाओं के प्रतिनिधियों को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंच बनाकर एचआईवी जांच के लिए प्रेरित करने की बात कही गई। इसके साथ ही गर्भवती (एचआईवी संक्रमित) महिलाओं की नियमित जांच, देखरेख और उपचार पर विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया गया, ताकि उन्हें आवश्यक स्वास्थ्य सेवाएं समय पर मिल सकें। बैठक में एचआईवी संक्रमित लोगों के लिए सामाजिक सुरक्षा योजनाओं से जोड...