एचआईवी की पहचान, जांच, निदान की दी जानकारी
प्रयागराज, सितम्बर 22 -- प्रयागराज। उत्तर प्रदेश राज्य एड्स नियंत्रण सोसायटी और पब्लिक हेल्थ फाउंडेशन ऑफ इंडिया की ओर से सोमवार को सीएमओ कार्यालय के सभागार में प्रशिक्षण व सह-संवेदीकरण कार्यशाला हुई। एचआईवी से पीड़ित लोगों के साथ होने वाले भेदभाव व पीड़ितों के अधिकार के बारे में केस स्टडी प्रस्तुत की गई। प्रतिभागियों को एचआईवी की रोकथाम, शीघ्र पहचान, जांच, उपचार, एआरटी सेंटर से जोड़ने, वायरल लोड मॉनिटरिंग, एचआईवी-टीबी सेवाओं के एकीकरण, रेफरल और फॉलोअप की प्रक्रिया में बारे में बताया गया। इस अवसर पर संयुक्त निदेशक डॉ. आशु पांडेय, सीएमओ डॉ. एके तिवारी, डॉ. रावेन्द्र सिंह, डॉ. हेमंत कुमार सिंह, डॉ. विकास चंद मिश्रा मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.