सीतामढ़ी, मार्च 6 -- सीतामढी। डीएम रिची पाण्डेय की अध्यक्षता में उनके कार्यालय कक्ष में जिला सामुदायिक संसाधन समूह की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले में एचआईवी के रोकथाम, बचाव एवं उपचार से संबंधित गतिविधियों की विस्तृत समीक्षा की गई। डीएम ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि एचआईवी की रोकथाम एवं उपचार के लिए ठोस कार्ययोजना तैयार कर प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए, साथ ही अधिक से अधिक लोगों की जांच कराने पर विशेष बल दिया जाए। उन्होंने कहा कि जिन बच्चों के माता-पिता एचआईवी से पीड़ित हैं, ऐसे बच्चों को सरकार द्वारा प्रदान की जाने वाली वित्तीय सहायता योजना का लाभ लक्ष्य के अनुरूप दिलाया जाए। डीएम ने इस कार्य में जिला शिक्षा पदाधिकारी, आईसीडीएस एवं बैंकों का सहयोग सुनिश्चित करने का भी निर्देश दिया।ताकि पात्र बच्चों को समय पर सह...