महाराजगंज, जुलाई 31 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। राष्ट्रीय एड्स नियंत्रण कार्यक्रम को लेकर जिला क्षयरोग चिकित्सालय सभागार में समीक्षा बैठक हुई। कलस्टर प्रोग्राम मैनेजर गोरखपुर मंडल ने एचआईवी कंट्रोल करने के लिए जांच की दायरा बढ़ाने और लोगों को जागरूक करने का निर्देश दिया।कलस्टर प्रोग्राम मैनेजर गोरखपुर मंडल जितेंद्र चौहान ने कहा कि एचआईवी कंट्रोल करने के लिए हाईरिस्क एरिया के अधिक से अधिक लोगों की एचआईवी जांच की जाय। जांच के दौरान लोगों को बीमारी से बचने के लिए जागरूक किया जाए। डीटीओ एसीएमओ डॉ. वीरेंद्र आर्या ने कहा कि युवा दिवस के उपलक्ष्य में बार्डर एरिया के गांवों में एचआईवी जांच शिविर आयोजित होंगे। इसके लेकर तैयारी पूरी कर लिया जाय। एआरटी सेंटर के मेडिकल आफिसर डॉ. एवी त्रिपाठी ने कहा कि एचआईवी की जानकारी ही बीमारी से बचाव है। ऐसे में...