हाजीपुर, अगस्त 14 -- हाजीपुर । एक प्रतिनिधि वैशाली जिले में एचआईवी एड्स पर नियंत्रण व संक्रमितों को बेहतर चिकित्सीय सुविधा उपलब्ध कराने के प्रति स्वास्थ्य विभाग सजग है। शुक्रवार को सिविल सर्जन कार्यालय के सभागार में एचआईवी-एड्स को लेकर बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता करते हुए सिविल सर्जन डॉ. श्याम नंदन प्रसाद ने कहा कि वैशाली जिले में एड्स पीड़ितों के लिए सभी तरह की सुविधा नि:शुल्क उपलब्ध करायी जा रही है। जिले में एचआईवी एड्स की रोकथाम के लिए प्रचार-प्रसार एवं बचाव को लेकर व्यापक रूप से अभियान चलाने के लिए रूपरेखा तैयार की जा रही है। बैठक में सीडीओ डॉ. अजय लाल, बिहार राज्य एड्स नियंत्रण समिति के निदेशक मनोज कुमार, समिति के सहायक निदेशक राजीव रंजन, सरिता कुमारी ने एड्स पीड़ितों के बेहतर सुविधा प्रदान करने का सुझाव दिया। बैठक में ...