एटा, फरवरी 23 -- ब्लॉक जैथरा सभागार में एचआईवी, एड्स मेनस्ट्रीमिंग ब्लाक स्तरीय उन्मुखीकरण कार्यशाला हुई, जिसमें शिक्षा, पंचायत विभाग के अधिकारी, कर्मचारियों का उन्मुखीकरण किया गया। कार्यशाला में जिला क्षयरोग अधिकारी डा.सतीश चंद्र नागर ने बताया कि एचआईवी कैसे फैलता है। इससे कैसे बचा जा सकता है। उन्होंने बताया कि लोगों ने गलत धारणा बना रखी है कि एचआईवी हाथ मिलाने, गले लगाने से फैल सकता है। एचआईवी संक्रमित व्यक्ति के साथ खाने पीने से हो सकता है। ऐसा नहीं होता है। उन्होंने बताया कि इससे बचाव ही बेहतर उपाय है। कार्यशाला में अरविन्द सिंह चौहान डीपीटीसी, दिलीप शर्मा डीपीसी ने भी एचआईवी एड्स के बारे मे भी जानकारी दी। वर्ष 2025 में कुल पंजीकृत 905 मरीज हैं। इनमें से 792 का उपचार चल रहा है। गतवर्ष 656 मरीज की जांच एवं उपचार का कार्य कराया गया था। ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.