सासाराम, मार्च 6 -- सासाराम, एक संवाददाता। एचआईवी/एड्स, यौन संबंध संक्रमण, हेपेटाइटिस बी से लेकर टीबी (यक्ष्मा) के संक्रमित मरीजों की पहचान और उसे समय पर इलाज कराने को लेकर शुक्रवार को अमरी स्वास्थ्य केंद्र पर नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर लगाया गया। जिसमें 200 से अधिक लोगों की स्वास्थ्य जांच की गयी। बीसीएम मो. इरशाद अली ने बताया कि शिविर में कई तरह की बीमारियों की नि:शुल्क जांच की जाती है। परामर्शी राजेंद्र प्रसाद सिंह, पर्यवेक्षक धर्मदेव सिंह ने बताया कि एचआइवी, हेपेटाइटिस बी, हेपेटाइटिस सी के प्रति जागरूकता के लिए अभियान चलाया जा रहा है। शिविर में शाहिद अहसान, आदित्य प्रकाश आदि उपस्थित थे। फोटो नंबर-32 कैप्शन- शिविर में लोगों की स्वास्थ्य की जांच करते चिकित्सक व स्वास्थ्य कर्मी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्वि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.