कोडरमा, अप्रैल 16 -- चंदवारा निज प्रतिनिधि। चंदवारा के भोंडो में एग्रो प्रोसेसिंग यूनिट को लेकर को भोंडो में भूमि का चयन किया गया। इसको लेकर गुरुवार को डीसी ऋतुराज, अपर उप समाहर्ता पुनम कुजूर, अंचलाधिकारी अशोक कुमार भारती ने उक्त भूमि का निरीक्षण किया। मौके पर राजस्व उप निरीक्षक दिवाकर कुमार यादव, दीपक कुमार, अंचल अमीन आदि मौजूद थे। बता दें कि इसके बाद डीसी को तितिरचांच में भी चयनित गैर मजरुआ भूमि का अवलोकन किया जाना था, मगर किसी कारणवश नहीं किया जा सका। यह भी पढ़ें- नरियालगांव में बनेगा कृषि महाविद्यालय

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...