वाराणसी, नवम्बर 26 -- पिंडरा (वाराणसी), हिन्दुस्तान संवाद। विधायक डॉ. अवधेश सिंह ने बुधवार को करखियांव एग्रो पार्क में 33/11 केवी के नए उपकेंद्र का भूमि पूजन किया। उन्होंने कहा कि यह उपकेंद्र मिल का पत्थर साबित होगा। उपकेंद्र का निर्माण छह माह में पूरा कर लिया जाएगा। इस दौरान उन्होंने विद्युत उपकेंद्र परिसर में पौधरोपण भी किया। संचालन भाजपा के जिला उपाध्यक्ष पवन सिंह और धन्यवाद ज्ञापन एग्रो पार्क एसोसिएशन के अध्यक्ष मनोज मद्धेशिया ने किया। इस दौरान अधीक्षण अभियंता रामअवतार, एक्सईन हेमन्त सिंह, उद्यमी संजीव अग्रवाल, संतोष जायसवाल, रवि गुप्ता, मनीष लाठ, आनंद जायसवाल, शुभम अग्रवाल, भरत केजरीवाल, शुभम गुप्ता व आदर्श अग्रवाल, पूर्व ग्राम प्रधान विक्रमादित्य सिंह, जिला महामंत्री डॉ जेपी दुबे मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.