मधुबनी, अप्रैल 30 -- मधुबनी,हिन्दुस्तान टीम। डीएम आनंद शर्मा को एग्री स्टैक परियोजना के अंतर्गत फॉर्मर रजिस्ट्री के द्वितीय चरण में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया। पटना स्थित अधिवेशन भवन में आयोजित एक दिवसीय राज्यस्तरीय कार्यशाला में मधुबनी डीएम को यह सम्मान दिया गया है। इस अवसर पर उन्हें प्रशस्ति पत्र के साथ 50,000 (पचास हजार रुपये) की प्रोत्साहन राशि का चेक प्रदान किया गया। यह सम्मान बिहार के मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत एवं पुलिस महानिदेशक विनय कुमार द्वारा संयुक्त रूप से प्रदान किया गया। कार्यक्रम में राज्य के सभी जिलों के जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक एवं अन्य वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित रहे। यह भी पढ़ें- एग्री स्टैक परियोजना में उत्कृष्ट प्रदर्शन पर डीएम सम्मानितकृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय उल्लेखनीय है कि कृषि एवं किसान कल्याण मं...