सीतामढ़ी, जनवरी 8 -- शिवहर। भारत सरकार के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय द्वारा एग्री स्टेक परियोजना के तहत प्रधानमंत्री किसान सम्मान योजना के लाभार्थी रैयत किसानों की फार्मर रजिस्ट्री तैयार की जा रही है। इसी क्रम में शिवहर जिले में 5 जनवरी से 9 जनवरी तक प्रथम चरण में सभी पंचायतों में विशेष कैंप का आयोजन किया जा रहा है। इन शिविरों में प्रधानमंत्री किसान सम्मान योजना के लाभार्थी किसान आधार कार्ड, अपने नाम से जमाबंदी से संबंधित कागजात एवं मोबाईल नम्बर के साथ पहुंचकर ई-केवाईसी के साथ-साथ फार्मर रजिस्ट्रेशन कार्ड बनवा रहे है। गुरुवार को डीएम प्रतिभा रानी ने जिले के पिपराही तथा पुरनहिया प्रखंडों के पंचायतों में आयोजित शिविरों का निरीक्षण किया। डीएम ने पिपराही प्रखंड के बसहिया शेख एवं मेसौढ़ा पंचायत तथा पुरनहिया प्रखंड के बखार चंडिहा एवं अदौरी प...