नैनीताल, फरवरी 24 -- नैनीताल। डीएम ललित मोहन रयाल ने जिले में किसानों का रजिस्ट्रेशन कम होने पर सीडीओ, जिला पंचायत राज अधिकारी और जिला सहायक निबंधक को रजिस्ट्रेशन बढ़ाना सुनिश्चित करने को कहा है। उन्होंने फार्मर रजिस्ट्री कार्य में तेजी लाने के लिए राजस्व परिषद के निर्देशों के क्रम में सहकारिता, ग्राम विकास एवं पंचायती राज के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देश दिए हैं कि वे जिले में किसानों का एग्रीस्टैक योजना के अन्तर्गत रजिस्ट्रेशन कराएं। डीएम ने बताया कि एग्रीस्टैक डिजिटल मंच है, जिसका उद्देश्य किसानों को सस्ते ऋण, उच्च गुणवत्ता वाले कृषि इनपुट, स्थानीय और विशिष्ट सलाह और बाजारों तक अधिक जानकारी पूर्ण और सुविधाजनक पहुंच प्रदान करना है। डिजिटल कृषि मिशन की एग्रीस्टैक योजना के तहत किसानों का रजिस्ट्रेशन अनिवार्य किया जा रहा है।
हिंदी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.