बगहा, जनवरी 9 -- बेतिया। चनपटिया थाना क्षेत्र के वार्ड चार निवासी मो. इरफान के विरूद्ध पूर्वी चंपारण के पलनवा थाना क्षेत्र के गाद बहुअरी निवासी अतिका बेगम ने एफआईआर दर्ज करायी है। एसपी के आदेश पर चनपटिया थाना में एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। एफआईआर में अतिका बेगम ने बताया है कि वह आठ मई 2025 को दुकान का सामान और फर्नीचर मो. इरफान से 1.85 लाख में बेची थी। पांच हजार रुपये उसे मिले थे। शेष बकाया रकम को प्रत्येक शुक्रवार को पांच हजार लेना था। नियत समय पर रुपये नहीं मिलने पर उन्होंने चनपटिया पुलिस से शिकायत की। तब चनपटिया थानाध्यक्ष ने आरोपित से एक एग्रीमेंट बनवा दिया। जिसमें तय हुआ कि प्रत्येक आठ तारीख को 43 हजार 500 रुपये देने की बात तय हुई। चार महीने में रुपये देना था। जबकि बाद में उसे मात्र चार हजार रुपये मिले। पुलि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.