एग्रीजंक्शन योजना में 121 आवेदनों से चुने जाएंगे आठ कृषि उद्यमी
कन्नौज, जून 25 -- कन्नौज। प्रशिक्षित कृषि उद्यमी स्वावलम्बन यानी एग्रीजंक्शन योजना के तहत पात्र लाभार्थियों के चयन को लेकर गुरुवार को कलेक्ट्रेट के गांधी सभागार में जिलाधिकारी आशुतोष मोहन अग्निहोत्री की अध्यक्षता में चयन समिति की बैठक आयोजित हुई। बैठक में जनपद के आठों विकास खंडों से प्राप्त 121 आवेदनों की समीक्षा की गई। शासन की व्यवस्था के तहत प्रत्येक ब्लॉक से एक-एक लाभार्थी का चयन किया जाएगा। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी आवेदनों का निष्पक्ष, पारदर्शी और गहन सत्यापन सुनिश्चित किया जाए, ताकि पात्र अभ्यर्थियों का चयन शासनादेश के अनुरूप हो सकेl उन्होंने बताया कि एग्रीजंक्शन योजना का उद्देश्य कृषि स्नातकों को स्वरोजगार से जोड़ना और किसानों को एक ही स्थान पर बीज, उर्वरक, कीटनाशक, कृषि यंत्रों की जानकारी तथा आधुनिक कृषि तकनीक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.