एग्रीजंक्शन में मिलेंगी किसानों को सुविधाएं, बेरोजगारों को काम
मुरादाबाद, मई 17 -- मुरादाबाद। प्रशिक्षित कृषि उद्यमी स्वावलंबन योजना के अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2026-27 में किसानों को उनके फसल उत्पादों के लिए कृषि केन्द्र (एग्रीजंक्शन) में समस्त सुविधायें वन स्टॉप शॉप के माध्यम से उपलब्ध करवाई जाएंगी। मुरादाबाद के निवासी बेरोजगार कृषि स्नातक या कृषि व्यवसाय प्रबंधन स्नातक जो कृषि एवं सहबद्ध विषयों यथा उद्यान, पशुपालन, वानिकी, दुग्ध, पशुचिकित्सा, मुर्गी पालन एवं इसी तरह की गतिविधियां, जो आई.सी.ए.आर. अथवा यू.जी.सी. से मान्यता प्राप्त किसी राज्य, केंद्रीय विश्वविद्यालय या किसी अन्य विश्वविद्यालयों से डिग्रीधारी हैं वे पात्र होंगे। उप निदेशक कृषि संतोष कुमार द्विवेदी ने बताया कि अनुभव प्राप्त डिप्लोमाधारी/कृषि विषय में इन्टरमीडिएट योग्यता के आधार पर अभ्यर्थियों के संबंध में भी विचार किया जायेगा। यह भी पढ़ें-...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.