जमशेदपुर, दिसम्बर 10 -- जमशेदपुर। एग्रीको स्थित सुमन मॉडल स्कूल के निकट मंगलवार देर रात सड़क किनारे खड़े दो कंडम वाहनों में लगी आग के मामले में गोलमुरी थाना पुलिस ने जांच तेज कर दी है। पुलिस को सीसीटीवी कैमरों से कुछ अहम सुराग मिले हैं, जिसके आधार पर आग लगाने वाले शरारती तत्वों की पहचान की कोशिश की जा रही है।पुलिस का मानना है कि आग लगने की प्रकृति संदिग्ध है और वाहनों में आग लगाने के लिए ज्वलनशील पदार्थ का इस्तेमाल किया गया होगा। इसकी पुष्टि के लिए घटनास्थल से बरामद अवशेषों को फॉरेंसिक जांच के लिए भेजने की तैयारी है। पुलिस दोनों कंडम वाहनों के मालिकों से भी पूछताछ कर रही है कि वाहन यहाँ क्यों छोड़े गए थे।घटना के बाद इलाके में अब भी दहशत का माहौल है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से सड़क किनारे खड़े जर्जर वाहनों को तुरंत हटाने की मांग की है, क्...