मोतिहारी, सितम्बर 3 -- पीपराकोठी, एक संवाददाता। एग्रीकल्चर कॉलेज में उद्यानिकी उत्पादों के प्रसंस्करण और मूल्य संवर्धन को बढ़ावा देने के लिए प्रसंस्करण-सह-मूल्य संवर्धन इकाई की शुरुआत की गई है। इकाई का लोकार्पण डॉ. पीएस पाण्डेय, कुलपति, डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय, पूसा ने किया। यह इकाई भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (आईसीएआर) के शिक्षा प्रभाग के वित्तीय सहयोग से स्थापित की गई है।

इकाई का महत्व लोकार्पण के अवसर पर कुलपति डॉ. पीएस पाण्डेय ने कहा कि वर्तमान समय में उद्यानिकी फसलों के उत्पादन के साथ उनके प्रसंस्करण, मूल्य संवर्धन, गुणवत्तापूर्ण पैकेजिंग और बेहतर विपणन पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है। कॉलेज में स्थापित यह इकाई विद्यार्थियों के शिक्षा एवं अनुसंधान के साथ कौशल विकास और उद्यमिता को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण ...