मोतिहारी, मई 20 -- पीपराकोठी। अब सेंसर से फसलों की निगरानी होगी। डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय के अंतर्गत संचालित पंडित दीनदयाल उपाध्याय उद्यान एवं वानिकी महाविद्यालय के इंस्ट्रक्शनल फार्म में आधुनिक कृषि एवं उद्यानिकी तकनीकों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से अत्याधुनिक इंटीग्रेटेड वेदर कम सॉयल सेंसर यूनिट स्थापित की गई है।

सेंसर यूनिट की विशेषताएँ यह यूनिट तापमान, वायुमंडलीय आर्द्रता, वर्षा, वायु दाब, पवन गति, मिट्टी की नमी, मिट्टी का तापमान तथा विभिन्न रोगों के पूर्वानुमान जैसी महत्वपूर्ण जानकारियां रियल टाइम में उपलब्ध कराएगी। इससे वैज्ञानिक फसल प्रबंधन एवं प्रिसिजन फार्मिंग को बढ़ावा मिलेगा। महाविद्यालय के अधिष्ठाता डॉ. कुंदन किशोर ने बताया कि जलवायु परिवर्तन और अनिश्चित मौसम की परिस्थितियों को देखते हुए कृषि एवं उद्या...