नई दिल्ली, नवम्बर 17 -- कहते हैं कि जहां चाह है, वहीं राह है। अगर किसी काम को करने का जुनून हो, तो रास्ते खुद बनने लगते हैं। दिल्ली की रहने वाली दृष्टि सिंह की कहानी भी कुछ ऐसी ही है। उन्होंने एग्रीकल्चर की पढ़ाई की। इसके बाद ग्राफिक डिजाइनिंग सीखी और डिजिटल मार्केटिंग के फील्ड में काम किया। लेकिन उनका मन कुछ अपना करने का था। आखिरकार उन्होंने नौकरी छोड़कर फूड बिजनेस शुरू करने का फैसला किया। महज 24 साल की उम्र में आज वह बेंगलुरु में अपने फ्लैट से 'द मिस्का' नाम का वीगन क्लाउड किचन चला रही हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, उनके किचन से रोजाना करीब 10 से 15 ऑर्डर मिलते हैं और हर महीने लगभग 44 हजार से 50 हजार रुपये की कमाई हो रही है। चलिए आज हम आपको उनकी सक्सेस स्टोरी जानते हैं।दिल्ली से पंजाब तक का सफर दृष्टि सिंह का जन्म और पालन-पोषण दिल्ली...