चाईबासा, अगस्त 16 -- गुवा। गुवा सेल खदान में ड्यूटी के दौरान एग्जीक्यूटिव ऑफिसर दिवेंदु दास (32) की मौत के बाद मजदूरों का आक्रोश बढ़ गया। शनिवार रात से मजदूरों ने खदान क्षेत्र में जाने वाली सभी बसों को रोक दिया, जिससे लौह अयस्क का उत्पादन पूरी तरह प्रभावित हो गया। आंदोलन को गुवा की सभी यूनियनों का भी समर्थन मिला है।जानकारी के अनुसार, 15 अगस्त को प्रथम पाली में ड्यूटी के दौरान दिवेंदु दास के सीने में अचानक दर्द हुआ। सहकर्मी उन्हें गुवा सेल अस्पताल ले गए, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। हालांकि, सेल के मुख्य महाप्रबंधक चंद्रभूषण कुमार ने बताया कि दिवेंदु दास की मौत घर लौटने के दौरान रास्ते में हार्ट अटैक से हुई।मजदूरों यह भी पढ़ें- Chaibasa News: गुवा सेल के कार्यकारी अधिकारी की हार्ट अटैक से मौत, सेल परिसर में शोक ने मृत अधिकारी के आश्र...