नई दिल्ली, मई 22 -- परीक्षाओं में नकल के तरीके अब तेजी से बदल रहे हैं। कभी जेब में छुपी पर्चियां पकड़ी जाती थीं, तो कभी मोबाइल फोन। लेकिन अब मामला इतना हाईटेक हो चुका है कि छात्र स्मार्ट चश्मों का इस्तेमाल करने लगे हैं। पुणे के सिम्बायोसिस कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग में सामने आया ताजा मामला इसी बदलती तस्वीर की तरफ इशारा करता है, जहां दो छात्रों पर "मेटा स्मार्ट ग्लासेस" के जरिए परीक्षा में नकल करने की कोशिश का आरोप लगा है।ड्यूटी पर मौजूद शिक्षकों को हुआ शक जानकारी के मुताबिक इंजीनियरिंग परीक्षा चल रही थी। इसी दौरान परीक्षा कक्ष में ड्यूटी कर रहे शिक्षकों की नजर दो छात्रों पर गई, जिन्होंने अलग तरह का चश्मा पहन रखा था। बताया जा रहा है कि उन चश्मों की डिजाइन और फिटिंग सामान्य चश्मों से अलग दिख रही थी, जिसके बाद शिक्षकों को शक हुआ। जब स्टाफ ने छात्...