प्रमुख संवाददाता, नवम्बर 17 -- यूपी के कानपुर से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां शादी को ही कमाई का जरिया बना लेने वाली लुटेरी दुल्हन को सोमवार को पुलिस ने कोतवाली क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया। कानपुर के ग्वालटोली थाने में तैनात दरोगा से चौथी शादी करके उनके मकान का ताला तोड़कर कब्जा कर लिया था। साथ ही उनके खिलाफ दुष्कर्म समेत अन्य धाराओं में रिपोर्ट भी दर्ज करा दी थी। उनकी शिकायत पर एसआईटी की जांच के बाद पुलिस ने उसे पकड़ लिया। पुलिस को उसके खाते से आठ करोड़ रुपये से ज्यादा का ट्रांजेक्शन मिला है। पुलिस के मुताबिक शादी के बाद महिला पहले तो रुपये-गहने लेकर फरार हो जाती थी। इसके बाद दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कराकर वसूली करती थी। उसकी गिरफ्तारी के बाद एक पूर्व डिप्टी एसपी पैरवी करने पुलिस कमिश्नरेट पहुंच गए थे। बुलंदशहर के बीबीनगर म...