नई दिल्ली, सितम्बर 27 -- पंजाब के फगवाड़ा स्थित लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU) कैंपस में रविवार तड़के उस समय भारी हंगामा और हिंसा भड़क उठी, जब एक छात्रा के साथ बाहरी व्यक्ति के रेप की अपुष्ट खबर सोशल मीडिया पर फैल गई। इस अफवाह के बाद सैकड़ों छात्र सड़कों पर उतर आए, यूनिवर्सिटी कैंपस में जमकर तोड़फोड़ की, इमारतों में आग लगा दी और जालंधर-फगवाड़ा नेशनल हाईवे को पूरी तरह जाम कर दिया। चिटकारा यूनिवर्सिटी (राजपुरा) में हुए छात्रों के प्रदर्शन के ठीक एक दिन बाद एलपीयू में यह बड़ी घटना सामने आई है। हालांकि, पुलिस प्रशासन ने साफ किया है कि उन्हें रेप से जुड़ी कोई शिकायत नहीं मिली है और न ही घटना का कोई सबूत सामने आया है।हॉस्टल से शुरू हुआ प्रदर्शन, रात 2 बजे बेकाबू हुए हालात प्रत्यक्षदर्शियों और पुलिस के अनुसार, विरोध प्रदर्शन की शुरुआत रात करीब ...