हाथरस, मार्च 11 -- हाथरस। इस बार पौधरोपण में वानकी पध्दति का प्रयोग किया जाएगा। एक हेक्टेयर भूमि में 25 सौ पौधों का रोपण किया जाएगा। जिले में 24 विभागों की मदद से 22 लाख पौधों का रोपण किया जाएगा। कुछ विभागों के द्वारा गढ्ढा खुदान के काम में लापरवाही बरती जा रही है। वन विभाग की ओर से उन विभागों को नोटिस जारी किया जाएगा। ताकि समय रहते गढ्ढा खुदान हो सके। शासन स्तर से पौधरोपण पर लगातार ध्यान दिया जा रहा है। इस साल होने वाले पौधरोपण को लेकर वन विभाग ने तैयारियां शुरू कर दी है। जिले में शासन से लक्ष्य आने के बाद गढ्ढा खुदान के काम ने रफ्तार पकड़ ली है। अब तक पचास हेक्टेयर भूमि पर वन विभाग की ओर से गढ्ढो का खुदान का काम पूरा कर लिया गया है। बाकी वन क्षेत्रों में गढ्ढा खादेन की प्रक्रिया चल रही है।हाथरस जिले में इस साल 22 लाख पौधों का रोपण किया ...