किशनगंज, मई 23 -- टेढ़ागाछ। टेढ़ागाछ प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत कालपीर पंचायत स्थित पंचायत सरकार भवन में शुक्रवार को आगामी सहयोग शिविर की तैयारियों को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता प्रखंड विकास पदाधिकारी अजय कुमार ने की। बैठक में प्रखंड प्रशासन के विभिन्न विभागों के पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं पंचायत कर्मियों ने भाग लिया। यह भी पढ़ें- सहयोग शिविर में भाग लेने के लिए लोगों को किया जागरूकबैठक का उद्देश्य बैठक का मुख्य उद्देश्य आगामी सहयोग शिविर को सफल, सुव्यवस्थित एवं जनहितकारी बनाना था, ताकि ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं एवं सेवाओं का लाभ एक ही स्थान पर सुगमता से उपलब्ध कराया जा सके। इस दौरान शिविर में आने वाले लोगों की सुविधा, विभागवार जिम्मेदारियां, आवश्यक दस्तावेजों की उपलब्धता तथा समयबद्ध कार्य निष्पादन को लेकर विस्तार...