गंगापार, मार्च 31 -- मांडा, हिन्दुस्तान संवाद। पिछले तीस वर्षों से मांडा क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय धरांव कुलंदन में प्रधानाध्यापिका के पद से सेवानिवृत्त होने पर मनोज कुमारी के विदाई समारोह में विद्यालय के सहायक अध्यापकों, शिक्षामित्रों और अभिभावकों ने भाग लिया।समारोह आयोजक प्रधान प्रतिनिधि नीलेश कुमार यादव ने कहा कि शिक्षा दान से बड़ा पुण्य कुछ भी नहीं। विदाई हमेशा दुखदायी ही होती है लेकिन इसे टाला भी नहीं जा सकता। मनोज कुमारी जीवन की अगली पाली परिवार संग व्यतीत करें और हमेशा स्वस्थ रहें, यही ईश्वर से प्रार्थना है। शिक्षामित्र दिलीप कुमार, फोटो देवी, रसोइया रामकली गौड़, राम सवारी आदिवासी, उर्मिला बिंद आदि मौजूद रहीं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...