एक ही सीरिंज से मरीजों को इंजेक्शन लगाने पर मुकदमा दर्ज
प्रयागराज, मई 25 -- झलवा स्थित एक निजी अस्पताल में सोमवार सुबह भर्ती मरीजों को एक ही सीरिंज से इजेक्शन लगाने का मामला सामने आया है। इसी अस्पताल में भर्ती कटहुला गौसपुर निवासी रौनित गुप्ता ने आरोपी स्वास्थ्यकर्मी राजीव और अस्पताल के प्रबंधक के खिलाफ धूमनगंज थाने में एफआईआर दर्ज कराया है। रौनित गुप्ता का आरोप है कि जब अस्पताल के प्रबंधक से इसकी शिकायत की गई, तो मुंह बंद रखने और जान से मारने की धमकी दी गई। उसने पुलिस से एक ही सीरिंज से इंजेक्शन लगाने का सीसीटीवी फुटेज होने का भी दावा किया है। उधर, धूमनगंज थाना प्रभारी धनंजय पांडेय ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.