मेरठ, अप्रैल 4 -- जिला मेरठ केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन के खैर नगर स्थित कार्यालय में बैठक हुई। बैठक में सांसद डॉ*. लक्ष्मीकांत बाजपेई ने संसद में एक ही साल्ट के अलग-अलग एमआरपी पर उठाए गए मुद्दे पर धन्यवाद प्रस्ताव पारित किया। अध्यक्ष देवेंद्र भसीन और महामंत्री रजनीश कौशल कहा कि इस मुद्दे को एसोसिएशन काफी लंबे समय से उठाती रही है। आईएमए से पत्र देकर आग्रह किया गया था कि वह संस्थान से जुड़े सभी डॉक्टर्स को ब्रांड नाम के साथ दवा के साल्ट जरूर लिखे। दवा व्यापारियों ने कहा कि खाद्य लाइसेंस प्रत्येक दवा व्यापारी को लेना पड़ता है। उसकी सीमा 12.50 लाख रुपये से बढ़ाकर डेढ़ करोड़ कर दी गई है। युद्ध के कारण बढ़ते हुए एपीआई कच्चा माल के रेट में बढ़ती हुई कीमतों की वजह से आने वाले समय में दवाइयां के रेट में भी काफी बढ़ जाएंगे उस पर चिंता व्यक्त की ...