गाजीपुर, फरवरी 8 -- गाजीपुर। प्रधानमंत्री आवास योजना में एक ही मकान पर दो आवास योजना का लाभ दिए जाने का मामला सामने आया है। शहर के खजुरिया वार्ड नंबर तीन निवासी राजेश कुमार बिन्द ने जिलाधिकारी को शिकायती पत्र देकर जांच की मांग की है। शिकायत के अनुसार वार्ड नंबर तीन मोहल्ला खजुरिया पोस्ट पीरनगर में एक ही मकान नंबर पर दो बार पीएम आवास स्वीकृत कराया गया है। पहले कबीर अहमद के नाम से लाभ लिया गया, जबकि अब उनके अविवाहित पुत्र नेहाल अहमद के नाम से उसी मकान पर आवास स्वीकृत कर लिया गया। शिकायतकर्ता ने विभागीय मिलीभगत का आरोप लगाते हुए मामले की जांच कर नियमानुसार कार्रवाई की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...