अंबेडकर नगर, अप्रैल 6 -- सद्दरपुर, संवाददाता। टांडा नगर के मोहल्ला मीरानपुरा निवासी एक व्यक्ति का दो-दो मृत्यु प्रमाणपत्र जारी होने वाला मामला सामने आया है। दोनों प्रमाण पत्रों में मृत्यु की तिथि और स्थान अलग-अलग दर्शाए गए हैं। एक स्थान लखनऊ ट्रामा सेंटर है तो दूसरा स्थान विकास खण्ड टांडा की ग्राम पंचायत डुहिंया है, जिससे अधिकारियों की मिलीभगत साफ झलक रही है क्योंकि दोनों की आवेदिका मृतक व्यक्ति की पत्नी ही है। टांडा नगर के मोहल्ला मीरानपुरा निवासी नीरज वर्मा पुत्र मिश्रीलाल वर्मा बीते 11 मार्च 2024 का उसके मित्र संदीप सोनी पुत्र राम नारायण सोनी निवासी हयातगंज के साथ बाइक से सम्हरिया चौराहे के पास एक्सीडेंट हो गया था, जिसमें दोनों को चोटे आयी थी। नीरज वर्मा की ट्रामा सेंटर लखनऊ में इलाज के दौरान मृत्यु हो गयी थी, जिसका मृत्यु प्रमाणपत्र उ...