संभल, फरवरी 1 -- कैला देवी थाना क्षेत्र के कई गांवों में चोरों ने एक ही रात में 18 से 20 किसानों के नलकूपों को निशाना बनाते हुए स्टार्टर और केबल चोरी कर लिए। घटना से किसानों में भारी आक्रोश फैल गया। दर्जनों किसान ट्रैक्टर-ट्रॉली में सवार होकर थाने पहुंचे और कार्रवाई की मांग की। थाना क्षेत्र के बागड़पुर गांव में शुक्रवार रात चोरों ने किसानों के नलकूपों से स्टार्टर व केबल पार कर दिए। पीड़ित किसानों में सतीश, गंगासहाय, सोमवीर, चंद्रपाल, नरेश, हरिशंकर, जैदी, रामकुंवर, अर्जुन, काले, श्यौदान, रामबाबू और मदनपाल शामिल हैं। इसके अलावा सिसौना गांव के किसान अशोक, ठाटी गांव के सोमपाल पुत्र श्यामलाल व सोमपाल पुत्र भोलू तथा निरयावली गांव के अमरपाल पुत्र राजपाल के नलकूप भी चोरों ने निशाना बनाए। घटना की सूचना डायल 112 और थाना पुलिस को दी गई। मौके पर डायल...