लखीमपुरखीरी, जून 28 -- गोला गोकर्णनाथ, संवाददाता। थाना भीरा क्षेत्र के ग्राम नौसर जोगी में शनिवार देर रात चोरों ने एक ही रात में दो घरों को निशाना बनाते हुए लाखों रुपये की नकदी और सोने चांदी के जेवरात चोरी कर लिए। लगातार हुई दो बड़ी चोरियों से गांव में दहशत है।पहली घटना ओमप्रकाश वर्मा के घर हुई। पीड़ित के अनुसार, रात करीब दो बजे चोर घर का दरवाजा खोलकर अंदर घुस आए और कमरों में रखी अलमारियों के ताले खोलकर सोने चांदी के जेवरात और करीब 70 हजार रुपये नकद चोरी कर ले गए। चोरी हुए सामान में लाखों के जेवर शामिल हैं। दूसरी घटना गांव के ही पतिराखन लाल के घर हुई। चोरों ने घर की दीवार काटकर भीतर प्रवेश किया और अलमारी व बक्सों के ताले तोड़कर करीब ढाई लाख रुपये नकद और सोने चांदी के जेबरात चोरी कर लिए। चोरी हुए सामान में लाखों के जेवरात शामिल हैं। सुबह ज...