उन्नाव, दिसम्बर 14 -- पुरवा। कस्बे में चोरों के हौसले इस कदर बुलंद हो चुके हैं कि बेखौफ बदमाशों ने एक ही रात में तीन दुकानों को निशाना बनाकर हजारों रुपये का सामान चोरी कर लिया। लगातार हो रही चोरी की वारदात से कस्बे के व्यापारी भयभीत हैं और रात होते ही दुकानें बंद कर घरों में सिमटने को मजबूर हो गए हैं। शीतलगंज निवासी पप्पू गुप्ता पुत्र रामकुमार के अनुसार, मिर्री रोड कस्बा पश्चिम स्थित उनकी दुकान हरिओम धर्मकांटा से चोरों ने करीब दस हजार रुपये कीमत का सबमर्सिबल उड़ा लिया। पीड़ित दुकानदार ने बताया कि इससे पहले भी इसी तरह की घटनाएं हो चुकी हैं और गांव फतेहगंज के कुछ लोगों पर चोरी करने का संदेह जताया है। इसी रात ग्राम कालीखेड़ा मजरा कसरौर निवासी मुनेश्वर पुत्र बाबूलाल की दुकान मुनेश्वर टेलर्स के सामने खड़े दो ट्रैक्टरों से चोरों ने कीमती बैटरिय...