एक ही रात में तीन घरों में चोरी, लाखों के जेवर और नगदी पार
औरैया, मई 11 -- बिधूना, संवाददाता। कस्बे में शनिवार रात चोरों ने पुलिस गश्त को चुनौती देते हुए अलग-अलग घरों को निशाना बनाया। अज्ञात चोरों ने तीन घरों के ताले तोड़कर सोने-चांदी के जेवरात और हजारों रुपये की नगदी चोरी कर ली। एक ही रात में हुई लगातार चोरी की घटनाओं से कस्बे में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके पर जांच-पड़ताल कर आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है। सूरजपुर मोहल्ला निवासी गुड़िया पत्नी सर्वेंद्र सिंह शनिवार को रिश्तेदारी में अपनी बहन के घर गई थीं। देर रात अज्ञात चोरों ने सूने मकान के ताले तोड़ दिए और घर में घुसकर लाखों रुपये के सोने-चांदी के जेवरात समेत 20 हजार रुपये की नगदी पार कर दी। रविवार सुबह पड़ोसियों ने घर के ताले टूटे देख जानकारी दी। घर पहुंचने पर सामान बिखरा पड़ा मिला। पीड़िता के अनुसार चोर सोन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.