बोकारो, जून 28 -- गोमिया प्रखंड के महुआटांड़ थाना क्षेत्र अंतर्गत होन्हे गांव में शनिवार तड़के चोरों ने एक ही रात में चार घरों को निशाना बनाकर लाखों रुपये की चोरी की वारदात को अंजाम दिया। घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है। पीड़ित परिवारों ने महुआटांड़ थाना में लिखित आवेदन देकर मामले की जांच, चोरी गए सामान की बरामदगी और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है। जानकारी के अनुसार, चोरों ने कालेश्वर महतो, उमेश महतो, जमनी देवी और राजेश कुमार महतो के घरों में चोरी की। गर्मी के कारण सभी परिवार छत पर सो रहे थे। इसी दौरान चोर घरों में घुस गए और अलमारी, बक्सों व अन्य सामानों के ताले तोड़कर नकदी तथा सोने-चांदी के जेवरात लेकर फरार हो गए。 यह भी पढ़ें- घर में घुसकर नगदी आभूषण समेत विभिन्न सामान चोरी कर ले गए चोरचोरी की जानकारी पीड़ितों के अनुसार, कालेश...