जमुई, जून 26 -- झाझा, निज संवाददाता। झाझा में चोरों का आतंक थमता नहीं दिख रहा है। बेखौफ हुए चोरों का तांडव ग्रामीण से लेकर झाझा शहरी क्षेत्र तक में लगभग निर्बाध रूप से जारी है।

चोरी की घटनाएँ बीते चंद दिनों के अंदर भी चोरी की एक के बाद एक कई घटनाएं सामने आ चुकी हैं। बीते दिनों दो शिक्षकों के घरों का ताला तोड़ उनके घरों से दस-बारह लाख से अधिक का कैश व जेवर आदि उड़ा देने वाले चोरों के गिरोह द्वारा अब एक ही रात में झाझा के दादपुर के दो ग्रामीणों के घर की खिड़की काट कर करीब 15 लाख रुपए कीमत के सोने-चांदी के जेवर समेत अन्य सामान उड़ा देने की घटना सामने आई है। पीड़ित महेंद्र यादव द्वारा झाझा थाना में अज्ञात चोरों के विरुद्ध दर्ज कराई गई प्राथमिकी के अनुसार बीते सोम-मंगल की रात चोरों ने घर की खिड़की काट कर पत्नी, पुत्र, पुत्री, पुत्रवधु आदि सभी के कर...